विद्या बालन की 2012 में आई ‘कहानी’ से उपजी बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में नजर आए हैं। फिल्म को सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है। 

बता दें कि ‘बॉब बिस्वास’ जी5 पर रिलीज हुई है। फिल्म में अभिषेक के अलावा चित्रांगदा सिंह मुख्य रोल में हैं, और दोनों ने ही अच्छा काम किया है। फिल्म की कहानी बॉब यानी अभिषेक बच्चन की याद्दाश्त खोने के साथ शुरूआत होती है। उसका एक परिवार है, जिसमें बीवी मैरी यानी चित्रांगदा सिंह और दो बच्चे हैं। लेकिन बॉब को कुछ भी याद नहीं है। वह अपने अतीत को तलाशने में लगा है। इस बीच उसकी पुरानी जिंदगी से कुछ लोग आते हैं, और उसे फिर से कत्ल करने के लिए धमकाते हैं। इस तरह बॉब बिस्वास के साथ एक खेल शुरू होता है, जिसमें वह फंसता चला जाता है।

फिल्म उनके परिवार और जिंदगी दोनों दांव पर लग जाते हैं। लेकिन कहानी में कई ऐसी बातें दिखाई गई हैं जिनके जवाब फिल्म में नहीं मिल पाते हैं। बॉब और उसकी पत्नी के साथ उसके रिश्ते को लेकर भी कोई जवाब नहीं मिल पाता है।

यह भी पढ़ें – भरी भीड़ में रणबीर पर गुस्सा हुईं आलिया, जानिए क्यों

पिछला लेखअनिल कपूर ने अनुपम खैर को गिफ्ट किया महंगा चश्मा
अगला लेखअंकिता लोखंडे की शादी की तैयारियां शुरू

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here