बीते दिनों फिल्म एक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi) की कार से एक पैदल चलते शख्स का एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद एक्टर ने उसे मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। घटना के बाद रजत पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया।

अब पुलिस ने जानकारी दी है कि घायल शख्स की बुधवार को मौत हो गई है। जिसके बाद रजत बेदी के खिलाफ केस में भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) को जोड़ दिया है। हालांकि, अभी तक एक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतक का नाम राजेश बौध था। वह झुग्गी बस्ती में रहता था और अपने जीवन-यापन के लिए मजदूरी का काम करता था। 

वहीं, रजत बेदी (Rajat Bedi) का दावा है कि वह शख्स नशे की हालत में था और उनकी कार के सामने अचानक आ गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें – ओटीटी के साथ-साथ टीवी पर भी रिलीज होगी ‘Hathi Mere Saathi’, जानिए कब?

पिछला लेखओटीटी के साथ-साथ टीवी पर भी रिलीज होगी ‘Hathi Mere Saathi’, जानिए कब?
अगला लेखगणपति बप्पा के साथ Super Dancer 4 में धूम मचाते दिखेंगे संजय दत्त

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here