स्टार प्लस जल्द ही बन्नी चाउ होम डिलीवरी नाम से एक नये शो को लॉन्च कर रहा है। इस शो में महिला सशक्तिकरण को दिखाया जाएगा और उम्मीद है कि यह शो लोगों को काफी पसंद आएगा।

बता दें कि इस शो में मुख्य किरदार का नाम बन्नी होगा, जो  एक फूड डिलीवरी का कारोबार करती है। इस भूमिका को टैलेंटेड टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता निभाने वाली है। बता दें कि उल्का 3 वर्षों के बाद पर्दे पर वापस लौटने वाली हैं और इसे लेकर उनके फैन्स काफी खुश हैं। 

उन्होंने अपने बीते शो में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अपने नए शो को लेकर उल्का गुप्ता काफी उत्साहित और खुश हैं।

इसे लेकर उन्होंने कहा “यह एक पूरी तरह से नेचुरल प्रोसेस थी, जिसके साथ मैं आगे बढ़ती गई। बॉलीवुड और दक्षिण भारत में कुछ फिल्में करने के बाद, स्टार प्लस के शो ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरी’ का ऑफर होना मेरे लिए भाग्य की बात है। अपने ग्राफ और अनुभव को ध्यान में रखते हुए, बन्नी एक ऐसी चुनौतीपूर्ण भूमिका है, जिसे मैं अपने फैन्स के लिए निभाना चाहती हूं।”

इस शो में उनके साथ प्रवीश मिश्रा भी युवान के किरदार में नजर आएंगे। इस शो का आनंद आप आगामी 30 मई से स्टार प्लस पर रात 9 बजे से ले सकते हैं।

पिछला लेखमिका सिंह के स्वयंवर का प्रोमो जारी, 12 लड़कियों में किसे बनाएंगे अपना दुल्हन?
अगला लेखवहीदा वहीदा रहमान ने कर दी थी राज कपूर की देर से आने की शिकायत

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here