होम मनोरंजन आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम कपूर को बताया ‘ड्रामेबाज’, जानिए क्यों?

आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम कपूर को बताया ‘ड्रामेबाज’, जानिए क्यों?

311
0

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के फैन्स सेंस का हर कोई दीवाना है। वह सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस के पति आनंद आहूजा भी उनसे रिलेटेड पोस्ट अपडेट करते रहते हैं।

हाल ही में, आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का एक काफी क्यूट वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

Sonam Kapoor

आनंद ने सोनम के इस वीडियो को उस वक्त शूट किया जब वह एक लांग कोट पहनने की कोशिश कर रही थीं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम को कोट पहनने में काफी दिक्कत हो रही है और वह आनंद से मदद मांगने लिए हेल्प…हेल्प…आय एम स्टक बोलती हैं। लेकिन, आनंद मदद के लिए  नहीं आते और मजे के लिए वीडियो बनाते रहते हैं। पति से मदद न मिलने पर सोनम बड़े ही प्यार से कहती है ‘रिडिक्यूलस’, फिर आनंद कहते हैं ‘व्हाट रिडिक्यूलस’।

फिर, सोनम कहती हैं आई एम स्ट्रगलिंग विद माय कोर्ट एंड यू फिल्मिंग मी। इस पर आनंद कहते हैं कि यहाँ ठंड नहीं है, तुम ड्रामा कर रही हो।

दोनों के इस प्यारे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटे में इसे 75 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें – द कपिल शर्मा शो में कई अनसुनी बातों को शेयर करेंगे रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें