होम बॉलीवुड रणबीर और आलिया की शादी के लिए किए गए सुरक्षा के पुख्ता...

रणबीर और आलिया की शादी के लिए किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

320
0

सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है उनकी शादी का कार्यक्रम 14 अप्रैल को शुरू हो जाएगा, जो चार दिनों तक चलेगा।

हालांकि, इसे लेकर आलिया और रणबीर ने अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। खबरों की मानें तो शादी की तैयारी मुंबई के बांद्रा में उनके वास्तु घर पर जोरों से चल रही है। 

इसी बीच आलिया के छोटे भाई राहुल ने बताया कि शादी में सिर्फ 28 मेहमान ही आने वाले हैं, जिसमें अधिकांश परिवार के सदस्य और खास दोस्त होंगे। शादी मुंबई के चेंहूर में स्थित आरके स्टूडियो में होगी।

वहीं शादी में सुरक्षा के लिए करीब 200 बाउंसर बुलाए गए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ड्रोन का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा हर मेहमान के साथ रोइंग पेट्रोल ऑफिसर्स रखे जाएंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें