होम वायरल न्यूज़ Met Gala 2022 में अपनी माँ के साथ नजर आए एलन मस्क

Met Gala 2022 में अपनी माँ के साथ नजर आए एलन मस्क

336
0

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपने अंदाज के कारण हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि उन्होंने हाल ही में ट्विटर को खरीद कर पूरी दुनिया में खलबली मचा दिया है।

इसी बीच उन्होंने 2022 के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में अपनी मां माए के साथ खास एंट्री मारी है। 

50 वर्षीय एलन मस्क ने अपनी 74 वर्षीय मां माए मस्क के साथ मेट गाला में धमाकेदार एंट्री लेकर सबको चौंका दिया। इस दौरान उन्होंने क्लासिक ब्लैक टक्सीडो पहना हुआ था और इसके साथ व्हाइट बो टाई लगाई हुई थी। वहीं उनकी मां ने माए मस्क ने रेड कलर की क्रिसमस वेलवेट ड्रेस पहनी हुई थी। 

इसके साथ ही, उन्होंने स्पार्कली स्ट्रैप्ड हील्स, मोती की लंबी माला और एक रीगल गोल्ड क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें