होम बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा की चोट लगी सेल्फी को देख परेशान हुए फैन्स

प्रियंका चोपड़ा की चोट लगी सेल्फी को देख परेशान हुए फैन्स

329
0

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोना सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे।

इसी बीच प्रियंका ने हाल ही में एक ऐसी फोटो साझा की है, जिसे देख हर कोई परेशान हो रहा है। दरअसल, प्रियंका ने जो सेल्फी साझा की है, उसमें वह चोटिल नजर आ रही हैं। इसे लेकर उन्होंने बताया है कि वह शूटिंग कर रही थी। इस तस्वीर में उनके नाक और होठ पर खून लगा हुआ है और इस दौरान वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं।

इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘क्या आपका दिन भी काम पर कठिन था?’ इस फोटो को देखने के बाद, उनके फैन्स को चिन्ता हो रही है कि क्या यह चोट असली है या उन्होंने मेकअप कर रखा है। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज Citadel की शूटिंग में व्यस्त हैं। यब एक साइंस फिक्शन सीरीज है और इसे रुसो ब्रदर्स बना रहे हैं। इस शो को अमेजन प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा।  इस सीरीज में रिचर्ड मैडेन भी हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें