होम बॉलीवुड घर-घर जाकर कॉस्मेटिक बेचा करते थे अरशद वारसी, जया बच्चन ने दी...

घर-घर जाकर कॉस्मेटिक बेचा करते थे अरशद वारसी, जया बच्चन ने दी नई जिंदगी

338
0
Arshad Warsi

अपनी मेहनत और लगन से हिन्दी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाने वाले अरशद वारसी (Arshad Warsi) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

उनका जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। बचपन में ही उनके पिता चल बसे और उन्हें अपने परिवार को चलाने के लिए शुरू से ही कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

बताया जाता है कि वह घर-घर जाकर कॉस्मेटिक सामान बेचते थे और इसी दौरान वह अकबर सामी के डांसिंग ग्रुप से जुड़ गए।

यह 1993 की बात है। अरशद वारसी (Arshad Warsi) को रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म के टाइटल ट्रैक को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला और फिर उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ठिकाना औप काश में असिस्टेंट के तौर पर काम किया। 

Arshad Warsi

मुख्य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ थी, जो 1996 में आई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। कम ही लोगों को पता होगा कि अरशद की झोली में यह फिल्म जया बच्चन की वजह से गई।

इसके बाद, अरशद ने मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई में संजय दत्त के साथ सर्किट के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया और इसके लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले। इसके बाद, 2013 में जॉली एलएलबी फिल्म से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी।

इसके अलावा उन्होंने गोलमाल, धमाल, इश्किया, डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मों में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें – अर्जुन और तारा ने दिखाई एक विलेन रिटर्न के पहले दिन के शूट की झलक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें