होम मनोरंजन निक का नया खुलासा

निक का नया खुलासा

97
0

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड से हॉलीवुड तक काफी मशहूर है। दोनों ने 2018 में शादी की और तब से ही ये जोड़ी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती है। कभी प्रियंका पति संग तस्वीरें शेयर कर कपल गोल देती हुई नजर आती हैं, तो कभी निक अपनी लेडी-लव पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। फैंस को भी इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए निक जोनस को काफी मशक़्क़त करनी पड़ी थी। दोनों के बीच उम्र में 10 साल का अंतर था ऐसे में निक जोनस को उनकी सासु मां को मनाने के लिए काफी मक्खन लगाना पड़ा था। इस बात का खुलासा खुद मधु चोपड़ा ने किया है।

प्रियंका से शादी के लिए निक ने किया था ये काम
मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में ये बताया है कि निक जब इंडिया आए थे तो वो उन्हें लंच पर ले गए थे। उस समय प्रियंका उनके साथ नहीं थी। उस दौरान निक ने मधु चोपड़ा से पूछा कि उन्हें प्रियंका के लिए कैसा लड़का चाहिए। इस पर मधु चोपड़ा ने उन्हें सारी खूबियां बताईं जो वो अपने दामाद में देखना चाहती थीं। इसके बाद निक ने मधु चोपड़ा का हाथ अपने हाथों में लिया और कहा कि क्या मैं वो लड़का बन सकता हूं। इतना ही नहीं इसके बाद निक ने मधु से ये भी वादा किया कि वे उनकी सारी ख्वाहिश पूरी करेंगे।

आपको जानकर हैरान होगी कि निक ने मधु चोपड़ा से बात करने से पहले प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था। जब उन्होंने अपनी होने वाली सास से सहमति ले ली इसके बाद ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो पीसी जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ में नजर आने वाली हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें