होम 2021 अक्टूबर

मासिक आर्काइव: अक्टूबर 2021

लंबे समय बाद ‘रणछोड़’ के जरिए फिल्मों में वापसी कर रहे हैं अध्ययन सुमन

0

फिल्म अभिनेता अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) एक लंबे अर्से के बाद फिल्मों में वापसी करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘रणछोड़’ (Rannchhod) है। फिल्म में उनके साथ दिग्गज एक्टर नसीरउद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी नजर आएंगे।

बता दें कि बीते दिनों अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman)  बॉबी देओल के साथ आश्रम वेब सीरिज में नजर आए थे। लेकिन किसी उल्लेखनीय भूमिका में वह आखिरी बार 2013 में आई फिल्म हिम्मतवाला में नजर आए थे। 

शुक्रवार को ‘रणछोड़’ (Rannchhod) फिल्म के मोशन पोस्टर को जारी कर दिया गया है और उम्मीद है कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी। यह फिल्म एक  प्रतिभाशाली युवा की कहानी पर आधारित है, जो अपने परिवार को कर्ज से उबारने के लिए कई मुश्किलों से लड़ता है। 

फिल्म में अध्ययन और नसीरउद्दीन के अलावा शेरनवाज जिजिना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म राहुल एस कर्जनी द्वारा लिखित और निर्देशित है।

यह भी पढ़ें – शरीर में ब्लड सर्कुलेशन रुकने के कारण रजनीकांत की हुई सर्जरी

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन रुकने के कारण रजनीकांत की हुई सर्जरी

0

दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत (Rajinikanth) को गुरुवार को अचानक चक्कर आ गया था। जिसके बाद उन्हें कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह खबर सुनने के बाद उनके सभी फैन्स काफी परेशान हो गए।

इसी बीच खबर है कि रजनीकांत (Rajinikanth) की शुक्रवार को एक माइनर सर्जरी हुई है। वह तेजी से ठीक हो रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना होगा। 

बताया जा रहा है कि एक्टर की कैरोटिड आर्टरी रीवेस्कुलराइजेशन सर्जरी हुई है। यह सर्जरी तभी की जाती है, जब शरीर के किसी हिस्सेम में खून का बहाव बंद हो जाता है। बता दें कि हाल ही में रजनीकांत को  दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रजनीकांत जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अन्नात्थे’ (Annaatthe) फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश, नयनतारा, मीना, खुशबू और और प्रकाश राज नजर आएंगे। शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म आगामी 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें – जल्द ही पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाना गाते दिखेंगे सोनू निगम

जल्द ही पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाना गाते दिखेंगे सोनू निगम

0

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। दिवाली के साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी को लेकर सोनू निगम (Sonu Nigam) के फैन्स के लिए बड़ी खबर है कि वह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ मिल कर छठ का एक नया गाना गाने वाले हैं। 

इस खबर की पुष्टि खुद सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपने सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने पवन सिंह से साथ एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दोनों जल्द ही एक गाने में नजर आएंगे। पवन ने उन्हें भोजपुरी सीखने में काफी मदद की। 

वहीं, जवाब में पवन सिंह ने जवाब में लिखा, ‘थैंक्यू एंड लव यू सोनू निगम भैया। गाना जल्द आने वाला है, जय छठी मैया।’ इस तरह दोनों कलाकार अपने फैन्स को इससे बेहतर तोहफा कुछ नहीं दे सकते थे।

यह भी पढ़ें – नहीं रहे साउथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

नहीं रहे साउथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

0

कन्नड़ फिल्मों के स्टार अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का शुक्रवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वह 46 साल के थे। उनकी मौत के बाद कर्नाटक में राजकीय छुट्टी की घोषणा की गई और स्थिति को संभालने के लिए सभी सिनेमाघरों को बंद करते हुए धारा 144 लगा दिया गया है। 

पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) की मौत के बाद पीएम मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्टर के साथ एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘आने वाली पीढ़ी आपके काम और शानदार व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद करेगी।’

बता दें कि आज वर्क आउट के दौरान पुनीत के सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। मौत की खबर सुनते ही सभी हैरान रह गए और उनके फैन्स आखिरी दर्शन के लिए बेंगलुरु अस्पताल के बाहर खड़े हो गए। 

उनकी मौत के बाद चिरंजीवी, बोनी कपूर, पूजा हेगड़े, राम गोपाल वर्मा जैसे कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी और राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया। इस फिल्म का नाम ‘Bettada Hoovu’ था, जो 1985 में आई थी। उनके पिता  Parvathamma थे, जो खुद एक दिग्गज अभिनेता थे। 

उन्होंने अपने करियर में ‘वीरा कन्नडिगा’, ‘अजय’, ‘अरासु’, ‘राम’, ‘हुडुगारु’ और ‘अनजनी पुत्र’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लोग उन्हें प्यार से अप्पू बुलाते थे। उन्होंने अश्विनी से 1999 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें – मधुर भंडारकर की India Lockdown को मामूली कट्स के साथ मिली मंजूरी

मधुर भंडारकर की India Lockdown को मामूली कट्स के साथ मिली मंजूरी

0

मशहूर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) अपनी फिल्मों में समाज की सच्चाई को दिखाने के लिए जाने जाते हैं। जल्द ही उनकी ‘इंडिया लॉकडाउन’ (India Lockdown) फिल्म आने वाली है। 

इस फिल्म को लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया था और फिल्म में सच्चाई दिखाने के लिए उन्होंने काफी कोशिश की। लेकिन CBFC को कुछ सीन्स से आपत्ति थी, इसलिए फिल्म में 12 कट लगाने के बाद इसे मंजूरी मिल गई है। 

फिल्म को मंजूरी मिलने के बाद मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर करते हुए लिखा, ‘फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ को मामूली कट के साथ ए सर्टिफिकेट की मंजूरी मिल गई है। फिल्म में सेक्स वर्कर्स की चार कहानी को दिखाया जाएगा। मैं सीबीएफसी का आभारी हूँ कि मेरे फिल्म के मकसद को समझा गया।’

बताया जा रहा है कि रिवाइजिंग कमेटी में लगभग 12-13 लोगों ने फिल्म देखी और उन्होंने फिल्म को न सिर्फ पसंद किया बल्कि फिल्म के मकसद को भी समझा।

यह भी पढ़ें – केबीसी 13 में 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए बिहार के सौरव

केबीसी 13 में 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए बिहार के सौरव

0

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (KBC 13) के गुरुवार यानी 28 अक्टूबर के एपिसोड के दौरान हॉटसीट पर बिहार के बेगूसराय के रहने वाले कुमार सौरव बैठे थे।

इस दौरान उन्होंने 25 लाख रुपए अपने नाम किए। लेकिन उन्हें 50 लाख के सवाल का जवाब नहीं पता था और उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थी। इसलिए बिना कोई रिस्क लिए उन्होंने गेम को छोड़ने का फैसला किया।

बता दें कि 27 अक्टूबर को कुमार सौरव ने KBC 13 में 12.5 लाख रुपए जीत लिया था और अगले दिन सिर्फ एक सवाल का जवाब दे पाए। 

उनसे 50 लाख रुपए के सवाल के रूप में पूछा गया कि चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति कौन हैं? जिसका सही जवाब है – चार्ल्स ड्यूक।

लेकिन सौरव को इसका उत्तर नहीं पता था और उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं थी। इसलिए समझदारी का परिचय देते हुए उन्होंने गेम को क्विट कर दिया। अन्यथा गलत जवाब होने पर वह 3.2 लाख रुपए पर आ जाते है। 

बता दें कि सौरव के पिता कर्ज के बोझ के कारण 2014 में घर से निकल गए थे और आज तक वापस नहीं लौटे। उनकी कहानी सुन होस्ट अमिताभ बच्चन भी काफी भावुक हो गए थे।

यह भी पढ़ें – रिलीज ने पहले ही पठान’ और ‘टाइगर 3’ ने कर ली करोड़ों की कमाई

रिलीज ने पहले ही पठान’ और ‘टाइगर 3’ ने कर ली करोड़ों की कमाई

0

हिन्दी सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ ( Pathan and Tiger 3) जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फैन्स को फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच खबर आई है कि रिलीज से पहले ही ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ के राइट्स 200 करोड़ में बिक चुके हैं। इस तरह रिलीज से पहले ही दोनों दिग्गजों की फिल्म ने करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है। 

बताया जा रहा है कि अमेजन ने ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ ( Pathan and Tiger 3) के पोस्ट थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग के राइट्स हासिल किया है। इसके तहत अमेजन ने यश राज फिल्म्स के साथ 8 सप्ताह की विंडो डील किया है।

इस तरह स्पष्ट हो गया है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दोनों फिल्मों का आनंद प्राइम वीडियो पर लिया जा सकता है।

बता दें कि पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी होंगे।

यह भी पढ़ें – आर्यन को जमानत मिलने की खुशी में गदर के डायरेक्ट अनिल शर्मा ने जाहिर की खुशी

आर्यन को जमानत मिलने की खुशी में गदर के डायरेक्ट अनिल शर्मा ने जाहिर की खुशी

0

मुंबई उच्च न्यायालय ने रेवा पार्टी ड्रग्स केस में बीते 3 अक्टूबर को सात अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत दे दी है। उनके साथ ही अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल गई है।

बताया जा रहा है कि आर्यन खान को शुक्रवार या शनिवार को जेल से रिहा किया जा सकता है। वह फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

आर्यन की जमानत की खबर सुनने के बाद शाहरुख के फैन्स काफी खुश हैं। साथ ही बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस विषय में गदर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने ट्विटर पर लिखा, “आर्यन को जमानत मिल गई है। मैं उनके लिए काफी खुश हूँ। भगवान उनका भला करे।”

इसके अलावा राहुल ढोलकिया और सयानी गुप्ता ने भी आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है।

बता दें कि आर्यन बीते 26 दिनों से एनसीबी की कस्टडी में हैं। मुंबई सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद उनके वकील ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

यह भी पढ़ें – जल्द ही भुवन बम के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

जल्द ही भुवन बम के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

0

फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जल्द ही लोकप्रिय यूट्यूबर भुवन बम के साथ एक गाने में नजर आने वाली हैं। गाने को किल चोरी नाम दिया गया है। इस गाने को फ्री फायर गेम डेवलप करने वाली गरेना कंपनी द्वारा बनाया गया है। गाने को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

इसी बीच गाने से श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और भुवन के पहले लुक को जारी कर दिया गया है। लोगों को यह पोस्टर काफी पसंद आ रहा है और उन्हें गाने का बेसब्री से इंतजार है। इस रोमांटिक गाने को शनिवार यानी 30 अक्टूबर को दिन में 2 बजे रिलीज किया जाएगा।

पोस्टर में श्रद्धा लाल रंग की लहंगा चोली में नजर आ रही हैं, तो भुवन हल्के रंग के कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीते दोनों खबर आई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख फैन्स में उत्साह का माहौल, मन्नत के आगे पटाखे जलाकर जाहिर की खुशी

आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख फैन्स में उत्साह का माहौल, मन्नत के आगे पटाखे जलाकर जाहिर की खुशी

0

बाम्बे हाईकोर्ट द्वारा शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिलने के बाद फैन्स में उत्साह का माहौल है। आर्यन को जमानत मिलने के बाद कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर फैन्स पटाखे फोटकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो को लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मन्नत के आगे काफी लोग जमा हैं और पटाखे फोड़ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख और आर्यन का पोस्टर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, शाहरुख की कुछ और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्हें अपने वकीलों की टीम के साथ देखा जा सकता है। 

बता दें आर्यन खान (Aryan Khan) को मुंबई क्रूज शिप में ड्रग्स को लेकर की गई छापेमारी के दौरान 7 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी 3 अक्टूबर को एनसीबी द्वारा हुई थी। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें – रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म Annaatthe का ट्रेलर जारी, इंटरनेट पर मचाया धमाल

X