होम बॉलीवुड अजय देवगन ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

अजय देवगन ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

478
0

पूरे विश्व में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इस मौके पर कई तरह के आयोजन हो रहे हैं और महिलाओं को अलग-अलग तरीके सम्मान दिया जा रहा है। हिन्दी फिल्म उद्योग से भी महिला दिवस के मौके पर संदेश आ रहे हैं। अभिनेता अजय देवगन ने भी महिला दिवस के मौके पर एक खास मैसेज शेयर किया है, और उनके इस मैसेज को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है। उन्होंने इस संदेश के जरिये अपने परिवार की महिलाओं को सम्मान दिया है।

अजय देवगन ने महिला दिवस पर इंस्टाग्राम पर मैसेज शेयर किया है, ‘वीना का बेटा, कविता और नीलम का भाई, काजोल का पति, न्यासा का पिता।’ इस संदेश में उन्होंने अपना नाम काट रखा है, और इस तरह खुद को संबोधित किया है। इस तरह अजय देवगन के इस पोस्ट की जमकर तारीफ हो रही है। 

अजय देवगन इन दिनों ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक में छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हुई थी, जिसमें वह कैमियो में नजर आए थे। यही नहीं, पिछले हफ्ते ही उनका ओटीटी डेब्यू भी हुआ है। उनकी वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ रिलीज हुई है। वेब सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हो रही है। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें