होम वायरल न्यूज़ नहीं रहे बप्पी लहरी, बॉलीवुड में शोक की लहर

नहीं रहे बप्पी लहरी, बॉलीवुड में शोक की लहर

337
0

लोकप्रिय हिन्दी फिल्म गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया। वह 69 साल के थे। 

बप्पी लहरी ने मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 

बता दें कि लोग उन्हें प्यार से बप्पी दा पुकारते थे। उन्होंने संगीत की शिक्षा सिर्फ 3 साल की उम्र में लेनी शुरू कर दी। उन्हें सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें