हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil kapoor) के फैन्स के लिए एक खुशी की खबर है। दरअसल, हाल ही में उनकी छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) की शादी तय हो गई है।

रिया अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों पिछले 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

खबर है कि रिया और करण की शादी का कार्यक्रम दो-तीन दिनों तक चलेंगे और इसमें कुछ खास लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के कारण यह एक प्राइवेट फंक्शन की तरह ही रहेगा। 

शादी अनिल कपूर (Anil kapoor) के अपने जुहू स्थित बंगले पर होने वाली है। हालांकि, रिया की शादी को लेकर उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बता दें कि रिया और करण, सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। करण बूलानी पेशे से अस्टिटेंट डायरेक्टर हैं, वहीं रिया कपूर फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ ही बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपने ब्रांड रेसन पर भी काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें – बिग बॉस के घर में फटा कुकर, मची अफरा-तफरी

पिछला लेखबिग बॉस के घर में फटा कुकर, मची अफरा-तफरी
अगला लेख39 साल के हुए मोहित रैना, जानिए वो किस्सा जब प्रियंका चोपड़ा से चली थी उनकी शादी की बात

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here