बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही खूबसूरत अदाकारा राकुल प्रीत सिंह के साथ अपने नये गाने में नजर आने वाले हैं। उनके इस गाने का नाम ‘दिल है दीवाना’ है।

इसे लेकर, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि वह और राकुल पहली किसी गाने में साथ करने जा रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि यदि आपको अपना परफेक्ट वन मिल जाता है, तो आपका दिल पूरा दीवाना हो जाता है।

Arjun Kapoor

साथ ही, उन्होंने बताया कि दिल है दीवाना गाना 17 अप्रैल 2021 को जारी होगा। बता दें कि इस गाने को राधिका राव और विनय  सप्रू ने निर्देशित किया है, जबकि इसे अपनी आवाज दी है दर्शन रावल और जारा खान ने।

गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर हाल में परिणीति चोपड़ा संग संदीप और पिंकी फरार फिल्म में दिखे थे। वह जल्द ही सरदार का पोता, भूत पुलिस और एक खलनायक रिटर्न जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें – रजनीकांत के इस गाने को को सुन फोकस बनाते हैं वॉशिंगटन सुंदर

यह भी पढ़ें – टीवी पर फिर से देख सकते हैं रामायण, जानिए कब और कहाँ!

पिछला लेखरजनीकांत के इस गाने को को सुन फोकस बनाते हैं वॉशिंगटन सुंदर
अगला लेखएकता कपूर की प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी पर पोस्टर चोरी करने का आरोप, मांगी माफी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here