सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) की गिनती देश के सबसे महान सेनानायकों में होती है। बीते शनिवार को यानी 3 अप्रैल को उनकी जयंती के मौके पर रॉनी स्क्रूवाला और मेघना गुलजार ने उनके जीवन पर आधारित फिल्म के नाम की घोषणा की। 

उनकी इस फिल्म का नाम ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) है, जिसमें अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका अदा करेंगे।

बता दें कि सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) ने अपने चार दशकों के सैन्य जीवन में पाँच युद्धों में हिस्सा लिया था और वह देश के पहले अधिकारी थे, जो फील्ड मार्शल के औहदे तक पहुँचे थे। 

Sam Manekshaw

उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उल्लेखनीय भूमिका निभाई, जिसके फलस्वरूप बांग्लादेश अस्तित्व में आया।

उनके जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा काफी पहले ही हो गई थी और 2019 में फिल्म से विक्की कौशल के पहले लुक को जारी कर दिया गया। जिसमें वह हू-ब-हू सैम मानेकशॉ जैसे दिख रहे थे। 

इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर मेघना गुलजार का कहना है कि सैम मानेकशॉ देश के पहले फील्ड मार्शल और एक सज्जन इंसान थे। उनके जैसे इंसान को खोजना अब मुश्किल है। वे उनके जीवन पर फिल्म बना कर, सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

वहीं, अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं कि वह खुद भी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और अपने माता-पिता से उन्होंने सैम मानेकशॉ की बहादुरी की कई कहानियां सुनी है। उनके लिए इस फिल्म के अलग मायने हैं।

यह भी पढ़ें – मेजर फिल्म से सई मांजरेकर का पहला लुक रिलीज, लोगों को पसंद आ रही तस्वीर

पिछला लेखमेजर फिल्म से सई मांजरेकर का पहला लुक रिलीज, लोगों को पसंद आ रही तस्वीर
अगला लेख25 की हुई रश्मिका मंदाना, जन्मदिन पर वायरल हुआ धमाकेदार डांस वीडियो

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here