बॉलीवुड के जाने-माने गीतकर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर इन दिनों काफी विवादों में हैं। दरअसल, उन्होंने मुगल बादशाहों को डकैत बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई हस्तियों ने उन पर नफरत और घृणा फैलाने का आरोप लगाया।

बता दें कि मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने बीते 24 अगस्त को अपने सोशल मीडिया पर ‘आप किसके वंशज हैं?’ नाम से एक वीडियो जारी किया था। इस शार्ट वीडियो में उन्होंने कहा कि देश को गलत बातें बताई गईं और अकबर, हुमायूं, जहांगीर जैसे डकैतों को महिमामंडित कर, उनके नाम पर सड़कों के नाम रखे गए। 

इसके बाद, फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री जैसे कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, तो अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उनकी तीखी आलोचना करते हुए लिखा, ‘शर्मसार करने वाला। बुरी कविता। यह देखने लायक नहीं है। उन्हें अपना उपनाम भी हटा देना चाहिए। जिस चीज से नफरत हो उससे फायदा क्यों उठाना।’

Manoj Muntashir

इसके अलावा निर्देशक नीरज घायवन, राइटर मयूर पुरी जैसे कई लोगों ने भी मनोज मुंतशिर की तीखी आलोचना की।

साथ ही, इतिहासकार एस इरफान हबीब ने उनके वीडियो को लेकर कहा कि मुंतशिर जैसे लेखकों को ‘झूठे तथा काल्पनिक तर्कों को ऐतिहासिक तथ्य के तौर पर पेश करते हुए’ देखने पर निराशा हुई। वहीं, गीतकार हुसैन हैदरी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस तरह से नफरत या झूठ फैलाने का काम किया है।

बता दें कि मनोज मुंतशिर मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका उपनाम पहले शुक्ला था, लेकिन बाद में उन्होंने ‘मुंतशिर’ रख लिया। जिसका अर्थ है – बिखरा हुआ।

यह भी पढ़ें – कैटरीना का नया ऐड वीडियो हो रहा इंटरनेट पर खूब वायरल, जानिए क्यों?

पिछला लेखकैटरीना का नया ऐड वीडियो हो रहा इंटरनेट पर खूब वायरल, जानिए क्यों?
अगला लेखशिल्पा ने किताब के जरिए कही अपनी दिल की बात, जानिए कैसे?

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here