‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से पूरी दुनिया में लोकप्रिय धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में 91 साल की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना से ऊबरे थे, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनकी स्थिति फिर से खराब हो गई और वह जिंदगी से जंग हार गए।

पिछले दिनों ही मिल्खा सिंह (Milkha Singh) की पत्नी का भी कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 

बता दें कि आज भारत में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो मिल्खा सिंह के नाम को नहीं जानता होगा। उनकी मौत से पूरे देश में शोक का माहौल है और इसे लेकर हिन्दी सिनेमा से जुड़ी कई हस्तियों ने भी अपना दुख जाहिर किया है।

उनकी मौत से आहत ग्लोबल ऑइकोन प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “वार्म एंड वेलकमिंग, आपसे पहली बार मिलना वाकई खास था। मुझे आपसे काफी प्रेरणा मिलती है। मैं आपकी विनम्रता की कायल हूँ। आपने देश के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। ओम शांति मिल्खा जी। परिवार के प्रति संवेदना।”

Milkha Singh

वहीं, शाहरुख खान ने अपना दुख जताते हुए लिखा कि आज भले ही फ्लाइंग सिख हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें और विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी। वह उनके और लाखों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

इसके अलावा अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, रवीना टंडन जैसे कई फिल्मों सितारों ने मिल्खा सिंह की मौत पर अपना दुख जाहिर किया है।

बता दें कि एशियाई खेलों में चार बार स्वर्ण पदक हासिल करने वाले मिल्खा सिंह ने 1958 के राष्ट्र मंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। हालांकि, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने 1956 और 1964 ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था।

मिल्खा सिंह (Milkha Singh) की जिंदगी पर एक फिल्म भी बनी थी। 2013 में आई इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका अदा की थी और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें – ‘Baba Ka Dhaba’ के मालिक कांता प्रसाद ने की आत्महत्या की कोशिश, जानिए क्यों?

पिछला लेख‘Baba Ka Dhaba’ के मालिक कांता प्रसाद ने की आत्महत्या की कोशिश, जानिए क्यों?
अगला लेख36 साल की हुईं सिंघम गर्ल काजल अग्रवाल, काफी कोशिशों के बाद भी बॉलीवुड में नहीं जमा पाईं कदम

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here