नेटफ्लिक्स (Nextflix) के पसंदीदा कलाकार राधिका आप्टे (Radhika Apte) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) एक बार फिर एक नई फिल्म में एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ (Monica, O My Darling) का फर्स्ट लुक बुधवार (28 जुलाई) को साझा किया।

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के कलाकारों का खुलासा किया, जिसमें राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर के साथ नेटफ्लिक्स की पसंदीदा कलाकार राधिका आप्टे लीड रोल में होंगे।

Nextflix

बता दें यह फिल्म वसन बाला के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव और राध‍िका के अलावा हुमा कुरैशी, स‍िकंदर खेर, सुकांत गोयल, आकांक्षा रंजन कपूर, योगेश चंद्रेकर शामिल हैं। कास्ट में मौजूद सभी कलाकार पहले भी नेटफ्ल‍िक्स के साथ कोलाबोरेट कर चुके हैं।

नेटफ्लिक्स (Nextflix) ने मोनिका ओ माय डार्लिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। राधिका आप्टे ने मोनिका ओ माई डार्लिंग के सेट से एक बीटीएस क्लिप साझा की, जिसमें फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर को दिखाया गया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “सीन, सेट, स्वैग, सेट, मोनिका ओ माय डार्लिंग अब फिल्म बन रही है।”

आपको बता दें कि राजकुमार राव को आखिरी बार ‘रूही’ में देखा गया था। जबकि राधिका आप्टे की आखिरी फिल्म रात अकेली थी। दूसरी ओर सिकंदर खेर ने डिज्नी + हॉटस्टार की ‘आर्य’ में अपने प्रदर्शन के लिए जोरदार बटोरी, जिसमें सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थीं।

यह भी पढ़ें – राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में साथ आएंगे शाहरुख खान-काजोल?

पिछला लेखराजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में साथ आएंगे शाहरुख खान-काजोल?
अगला लेखये 5 बॉलीवुड हसीनाएं खूबसूरती के लिए करा चुकी हैं अपनी ब्रेस्ट इम्प्लांट!

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here