अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) आज अपना 56वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई।

प्रकाश राज (Prakash Raj) सिनेमा जगत में अपना लोहा मनवाने के अलावा, देश के कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी काफी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इसी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

प्रकाश का जन्म  26 मार्च 1965 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत बिसिलु कुदुरे नाम के एक टीवी धारावाहिक से की थी। प्रकाश फिल्मों में आने से पहले थिएटर में काम करते थे, जहाँ उन्हें हर महीने 300 रुपए मिलते थे।

Prakash Raj

लेकिन, 1994 में अपनी पहली फिल्म ‘ड्यूट’ में जबदस्त एक्टिंग ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। उन्हें ‘कांचीवरम’ अपने एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है।

प्रकाश राज ने अपने हिन्दी सिनेमा की शुरुआत हिटलर से की थी, जो 1998 में आई थी। इसके बाद, वह सिंघम, वांटेड, पुलिसगिरी, हीरोपंती जैसी कई हिट फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं।

अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने के अलावा, प्रकाश राज जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। इसका उदाहरण पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी देखने को मिला, जब लोगों की मदद के लिए उन्होंने बैंक से लोन तक ले लिया।

यह भी पढ़ें – हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका वॉल्टर का 80 वर्ष की उम्र में निधन

पिछला लेखहॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका वॉल्टर का 80 वर्ष की उम्र में निधन
अगला लेखवैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद भी, कोरोना की चपेट में आए परेश रावल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here