मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) फिल्म के जरिए करीब पाँच वर्षों के बाद फिल्म डायरेक्शन की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा जैसी सितारों से सजी फिल्म  ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को डायरेक्ट किया था। यह सुपरहिट फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

अब करण जौहर  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के जरिए अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करने वाले हैं। बता दें कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ-साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे सदाबहार कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

शुक्रवार की सुबह, एक्टर रणवीर ने फिल्म के तैयारी की एक झलक भी लोगों को लिखाई, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो में करण वॉइस ओवर करते हुए नजर आ रहे हैं, तो आलिया कभी लाल तो कभी हरी साड़ी में दिखाई दे रही हैं। वहीं, रणवीर हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘रॉकी और रानी तैयार हैं। चलिए करते हैं उनकी प्रेम कहानी की शुरूआत।

इस फिल्म को हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता मिल कर बना रहे हैं और फिल्म का स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिल कर लिखा है। लव स्टोरी पर आधारित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/p/CSx_Z7sqm-s/?

यह भी पढ़ें – छत पर बॉक्सिंग करते दिखे अर्जुन कपूर, कहा – लड़ाई हमेशा खुद से होती है

पिछला लेखछत पर बॉक्सिंग करते दिखे अर्जुन कपूर, कहा – लड़ाई हमेशा खुद से होती है
अगला लेख‘KGF Chapter 2’ के डायरेक्टर ने कहा – बिके फिल्म के साउथ सैटेलाइट राइट्स

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here