आज हिन्दी सिनेमा के महान अभिनेता शशि कपूर (Shashi Kapoor) की 83वीं जन्मतिथि है। शशि कपूर का नाम सिनेमा के उन हस्तियों में शुमार है, जिनका अंदाज आज भी लोगों को काफी पसंद है।
बता दें कि शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत महज 10 साल की उम्र में कर दिया था। उनकी पहली फिल्म ‘आग’ थी, जो 1948 में आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया और इसी के दम पर उन्होंने अगले 40 वर्षों तक फिल्मी दुनिया में अपना राज किया।

शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था और अपने कैरियर में, उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया।
हालांकि, शशि कपूर की जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया जब उन्हें अपना घर चलाने के लिए अपने घर के सामान तक को बेचना पड़ा। लेकिन, ‘फूल खिले’ नाम की सुपरहिट फिल्म ने उनके जीवन को एक नया आयाम दिया और फिर, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
2017 में, 79 साल की उम्र में लंबी बीमारी से लड़ने के बाद शशि कपूर का निधन हो गया।
यह भी पढ़ें – उत्तराखंड सीएम के विवादित बयान पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का जवाब, कहा – अपनी सोच बदलिए