डॉक्टर स्ट्रेंज का किरदार हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म स्पाइडर-मैन: नो वे होम में दिखा था। लोगों को स्पाईडर मैन और डॉक्टर स्ट्रेंज की जोड़ी खूब पसंद आई थी। 

इसी बीच मार्वल स्टूडियो ने  मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर की शुरुआत डॉक्टर स्ट्रेंज के वोंग की चेतावनी से होती है। वोंग कहते हैं कि “उस जादू को मत डालो। यह बहुत खतरनाक है।” डॉक्टर स्ट्रेंज को पता चलता है कि उन्होंने “स्पेसटाइम की स्थिरता के साथ छेड़छाड़ की है।”

इस फिल्म को सैम राइमी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें बेनेडिक्ट कंबरबैच के अलावा बेनेडिक्ट वोंग, राचेल मैकएडम्स, और चिवेटेल इजीओफोर जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें – माधवन और चेतन भगत के बीच ट्विटर पर वार, जानिए क्यों

पिछला लेखगंगूबाई काठियाबाड़ी फिल्म विवाद को लेकर आलिया को मिली राहत
अगला लेखविवादों में सनी लियोनी की ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाना, जानिए क्यों

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here