अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग स्किल के दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। वह फिलहाल लंदन में रुसो ब्रदर्स के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह ‘मैट्रिक्स 4’ और  ‘टेक्स फॉर यू’ जैसी कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

अमेरिका में रहते हुए भी प्रियंका अपने घर को कभी नहीं भूलती हैं। हालांकि, हाल ही में जब देशी गर्ल से पूछा गया कि वह हॉलीवुड और बॉलीवुड में से क्या चुनेंगी, तो प्रियंका ने इस सवाल को छोड़ आगे बढ़ने का फैसला किया।

Priyanka Chopra

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर ‘इट्स ट्रिकी’ चैलेंज का सामना किया, जिसमें उन्हें दो चीजों के बीच किसी एक को चुनना था। स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखाए गए और उन्हें उसका जवाब देना था। प्रियंका ने कई प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सहजता से दिए, लेकिन उस वक्त उन्हें काफी दुविधा का सामना करना पड़ा, जब उन्हें बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में से किसी एक को चुनना था। उन्होंने सीधे कैमरे की ओर देखा और कहा, ‘मैंने इसे छोड़ती हूं।’

उनका यह जवाब इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है और कई लोग उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन बता रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को उनका मिट्टी में लथ-पथ एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने सिटाडेल के सेट से पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ें – कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस को देख स्टेज पर रोने लगी शिल्पा शेट्टी, जानिए क्यों?

पिछला लेखकंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस को देख स्टेज पर रोने लगी शिल्पा शेट्टी, जानिए क्यों?
अगला लेखपठान फिल्म के लिए स्पेन में भव्य गाना शूट करने की तैयारी, शाहरुख और दीपिका आएंगे नजर

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here