सुपरस्टार रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के बीच केमिस्ट्री का हर कोई दीवाना है। फैंस दोनों के एक साथ होने का बेसब्री से करते हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

इसी बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों ही एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं एक जगह ऐसी भी आती है जहां आलिया रणबीर पर गुस्सा करती नजर आती हैं।

इसमें देखा जा सकता है कि आलिया का लंहगा फंस जाता है। इतने में रणबीर अपने पैर से आलिया का लंहगा फेंकते हैं जिसके बाद आलिया भरी भीड़ में गुस्सा करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

बता दें कि दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी राय हैं।

यह भी पढ़ें – पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल, जानिए क्यों

पिछला लेखआयुष ने कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ की खूब मस्ती
अगला लेखकैट-विक्की की शादी को लेकर प्रशासन ने की बैठक

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here