टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस’ को लेकर एक परेशान करने वाली खबर है। दरअसल, बताया जा रहा है कि शो के सेट पर रविवार को आग लग गई थी। जिसकी वजह से काफी अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि आग काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया।
घटना रविवार को दोपहर 1 बजे घटी। फिल्म सिटी गोरेगांव मुंबई में सेट पर काम हो रहा था। उसी दौरान आग लगी। हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।






