हिन्दी सिनेमा की स्टार जोड़ी रणबीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में मुंबई के अलीबाग में अपना एक हॉलिडे होम खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस घर की कीमत 22 करोड़ रुपए है।
इसके अलावा घर के रजिस्ट्री में भी 1.32 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी लगी है। इस घर में पाँच बेडरूम हैं। रणबीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का यह घर किहिम बीच से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि इस घर को उन्होंने प्रभादेवी के पास पहने वाले दीपवीर से खरीदा है, जिसे उन्होंने 2010 में लिया था।

काम की बात करें तो रणवीर और दीपिका जल्द ही एक साथ ‘83‘ फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप जीताने वाले कप्तान कपिलदेव के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रणवीर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, वहीं दीपिका पर्दे पर भी उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगीं।
इस फिल्म के अलावा रणवीर ‘जयेश भाई जोरदार’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें – ऋतिक रोशन ने माँ के साथ शेयर की फोटो, लोगों ने किया ट्रोल, जानिए क्यों?