बीते साल बिग बॉस 13 के विनर और मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हॉर्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इस मौत ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को गहरे सदमे में डाल दिया था। लोग आज भी सिद्धार्थ को याद कर भावुक हो जाते हैं।
बता दें कि बिग बॉस 13 जीतने के बाद वह पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी करीब आ गए थे और कहा जा रहा था कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
लेकिन जब वह शहनाज गिल के करीब आए थे। उनकी टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई के साथ खूब लड़ाई भी हुई, लड़ाई के पीछे उनकी दोस्ती की किस्से भी सुनने को मिले। कहा जाता है कि दोनों काफी क्लोज रिलेशनशिप में थे। लेकिन किसी ने इसके बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा।
अब सिद्धार्थ के गुजरने के महीनों बाद, रश्मि ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई बातें सामने रखी और इस दौरान काफी भावुक नजर आईं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को काफी मजबूत बना लिया था या शायद हार्टलेस। उनकी निजी जिंदगी में काफी कुछ चल रहा था और सिद्धार्थ के साथ जब उन्होंने शो किया था, मैंने उन्हें बेहद करीब से जाना। उन्हें एक दूसरे के बारे में काफी चीज़ें पता थी। उनकी लड़ाई अलग वजह से होती थी। वह हमेशा उन्हें एक बात बोलती थी कि वह बड़ी बॉडी के अंदर एक 10 साल का बच्चा है। वह ऐसा ही था और वह अपने नियम और शर्तों पर हमेशा जीया हमेशा।
उन्होंने कहा कि वे आपस में जुड़े हुए थे और चीजों को मैच्योरिटी के साथ हैंडल कर रहे थे। लोगों ने बहुत प्यार दिया और उतनी ही नफरत भी किया, क्योंकि उनके बीच जो की जर्नी थी वो उनके तक ही सीमित थी।