होम वायरल न्यूज़ कन्नड़ एक्टर के घर पर हुई गोलीबारी

कन्नड़ एक्टर के घर पर हुई गोलीबारी

280
0

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि जाने माने कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर के घर के बाहर कुछ अज्ञात अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई है।

इस वारदात में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार ‘कुछ अज्ञात लोगों ने बेलहोंगल में उनके घर के पास तीन राउंड गोलियां चलाई है।’ जब पुलिस मौके से घटना स्थल पर पहुंची तो वो फरार हो गए थे।

बुधवार को पुलिस की ओर से शिवरंजन बोलानवर के मामले की छानबीन करते हुए बताया गया कि ‘एक्टर अज्ञात हमलावरों के निशाने पर थे। फिलहाल वो सुरक्षित हैं। 

हमलावरों की ओर से उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंच सका है।’ पुलिस की ओर से इस पर कार्रवाई की जा रही है। हमलावरों की खोजबीन जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें