पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद, उनके फैन्स के बीच शोक की लहर है। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने कुछ समय पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी।
उनकी हत्या के बाद विक्की कौशल, शहनाज गिल, रणवीर सिंह जैसे कई हस्तियों ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, स्टार फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गहरा दुख जताया। सोनू सूद ने इस दौरान सिद्धू की एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा। इस फोटो में वह अपनी माँ के साथ नजर आ रहे हैं औक एक फोटो एलबम देख रहे हैं।
इसे साझा करते हुए सोनू सूद ने लिखा – एक और मां का बेटा चला गया। सिद्धू की आत्मा को शांति मिले।
इसके अलावा अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सिद्धू की हत्या पर दुख जताया और इसके साथ ही पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा “यह बहुत ही दुखद घटना है। यह घटना पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट रूप से बयां करती हैं।”
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मानसा के एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। लेकिन अस्पताल पहुँचते पहुँचते उनकी मौत हो गई थी। इस घटना की जाँच लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।