रामानंद सागर कृत  ‘रामायण’ (Ramayan) में रावण की दमदार भूमिका निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का मंगलवार की रात को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

बताया जा रहा है कि अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में होगा। 

एक्टर के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने बताया कि बीते 3 वर्षों से उनकी तबीयत काफी खराब रहने लगी थी। इस दौरान उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महीने पहले ही वह हॉस्पिटल से लौटे थे, लेकिन मंगलवार की रात को दिल का दौरा पड़ने के कारण वह चल बसे। 

बता दें अरविंद ने रामायण और विक्रम और बेताल जैसे सुपरहिट शो के अलावा 300 से अधिक हिन्दी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया। इसके साथ ही वह 1991 से 1996 तक साबरकांठा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रहे है। साथ ही उन्होंने सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।

यह भी पढ़ें – अमेरिकी मॉडल Emily Ratajkowski ने गायक रॉबिन थिक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

पिछला लेखअमेरिकी मॉडल Emily Ratajkowski ने गायक रॉबिन थिक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
अगला लेखAryan Khan Case में इवेंट कंपनी का को-फाउंडर गिरफ्तार, जांच जारी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here