मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में माँ बनी है। बता दें कि देश में लॉफ्टर क्वीन के नाम से लोकप्रिय भारती ने मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया था। 

अस्पताल से निकलने के बाद वह पति हर्ष लिंबचिया और बेबी बॉय के साथ नजर आईं थीं। इसी बीच भारती ने हुनरबाज शो में अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। यह शो के नए प्रोमो का एक वीडियो है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती से सुरभि चंदना से कह रहे हैं कि उनको परेशान करने वालीं को अभी बेटा हुआ है और वो अभी घर पर हैं और इसलिए वह शो में चैन के पल बिता पा रहे हैं।

इतने में भारती स्क्रीन पर आती हैं और कहती हैं कि इधर मैं बच्चे के साथ खेल रही हूं और उधर आपका अपना ही खेल चल रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

पिछला लेखकाशिका कपूर ने प्रतीक सहजपाल पर लगाए गंभीर आरोप
अगला लेखकेजीएफ 2 ने तोड़े सफलता के सभी रिकॉर्ड

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here