अपनी खूबसूरती और एक्टिंग स्किल से टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही, सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के कारण वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘इश्क बुलावा’ गाने पर अपने पति विवेक दहिया के साथ काफी रोमांटिक डांस कर रही हैं।
इसके अलावा, अपनी शादी के पांच साल पूरे होने के बाद, उन्होंने विवेक दहिया के साथ कुछ फोटोज भी शेयर किए, जिसमें उन्होंने अपने पति के प्रति खूब प्यार जताया है और जिंदगी के हर मोड़ पर साथ देने के लिए धन्यवाद कहा है।

लोगों को उनका यह रोमांटिक पोस्ट काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर खूब लाइक्स और कमेंट बरसा रहे हैं।
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने प्रोफेशनल कैरियर की शुरुआत एक एंकर के रूप में की थी, जिसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में अपना हाथ आजमाया और कामयाबी की एक नई मिशाल कायम की।
उनका पहला टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ था, जो लोगों को काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ में काम किया। वह जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें – आर्थिक परेशानी से जूझ रही टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली के मसीहा बने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी