हिन्दी फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों लॉक अप शो को होस्ट कर रही है। बता दें कि यह रियलिटी शो अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर आता है।

इसी बीच इस शो पर एक केस दर्ज हुआ है। यह केस प्राइड मीडिया के चेयरमैन, सनोबर बेग ने किया है। उन्होंने कहा कि हैदाराबाद के सिटी सिविल कोर्ट ने एकता कपूर के इस रियलिटी शो को किसी भी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए रोक लगा दी है। 

उनका कहना है कि हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट ने 29 अप्रैल को एकता कपूर के रियलिटी शो के खिलाफ ‘ग्रांट ऑफ इंजेक्शन’ ऑर्डर जारी किया था और यह आदेश उन्हें दिया गया था। लेकिन वह कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह शो उनका आइडिया था और इस शो का वास्तविक नाम द जेल था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह इस शो को बना नहीं पाए।

पिछला लेखशादी में दुल्हे ने दुल्हन पर निकाला गुस्सा, वीडियो वायरल
अगला लेखजल्द ही माधव मूर्ति की फिल्म में नजर आएगी तनिष्का रेड्डी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here