मशहूर गायक मीका सिंह अपने अलग अंदाज के कारण हमेशा खबरों में बने रहते हैं। बता दें कि वह पिछले कुछ समय से अपनी स्वयंवर के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं।

बता दें कि वह रियलिटी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोहटी’ में अपने जीवन साथी का चुनाव करने वाले हैं। इसी बीच शो के हालिया प्रोमो में चार लड़कियों की ग्रैंड एंट्री को दिखाया गया है। वह जोधपुर में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

खबर है कि इस शो में 12 लड़कियां उनके के सामने शादी का प्रस्ताव रखेंगी। प्रोमो में एक लड़की पालकी के साथ एंट्री करती है और पालकी में बैठकर मीका सिंह के साथ विदा होना चाहती है। मीका सिंह के साथ दूसरी लड़की ऐसे बात करती है कि वह शर्मा जाते हैं। 

लोगों को यह प्रोमो काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि इस शो में कपिल शर्मा, दलेर मेहंदी समेत कई अन्य करीबी दोस्त भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह शो 19 जून से स्टार इंडिया चैनल पर प्रसारित होगा।

पिछला लेखजब रश्मिका मंदाना को मांगनी पड़ी सुपरस्टार यश से माफी…
अगला लेखचार साल बाद टीवी पर वापसी करने वाली है उल्का गुप्ता

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here