स्टार प्लस के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो को लोगों का काफी प्यार मिला है। बता दें कि शो में अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है, जिसे प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा अदा करते हैं।

दोनों को फैन्स ने अभिरा नाम दिया है। इसी बीच खबर है कि शो में दोनों की शादी हो चुकी है और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 

फोटो में  अक्षरा जहां किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रही हैं, तो वहीं अभिमन्यु बिल्कुल राजकुमार की तरह लग रहे हैं। 

वहीं शादी से पहले अक्षरा अपने परिवार के साथ वक्त बिताती है। वह उनके लिए गाना भी गाती है। इस दौरान वह अपने मम्मा पापा को याद करती है। उसे इस तरह देख कायरव उसके पास आता है और उसके साथ बैठ जाता है। 

बता दें कि दोनों की शादी जयपुर में हो रही है। इस दौरा अक्षरा ने पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग का लहंगा पहना है, तो अभिमन्यु सफेद और सुनहरे शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों के वरमाले का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि अभिमन्यु शादी के बाद अपने घर एंट्री करने वाला होता ही है कि परिवाल वाले उनके सामने शर्त रख देते हैं, कि जब तक वह तोरण नहीं छुएंगे, वह अपनी दुल्हन को नहीं ले जा सकता। अभिमन्यु भी उनका चैलेंज पूरा करने से पीछे नहीं हटते हैं वह बाइक पर चढ़कर तोरण छूते हैं। वहीं अक्षरा भी बिल्कुल राजकुमारी की तरह एंट्री करती हैं।

पिछला लेखनुसरत भरुचा ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
अगला लेखजल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करेंगे फरहान अख्तर

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here