मशहूर गायक और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को बुधवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उनकी पत्नी शालिनी तलवार की नई याचिका के बाद जारी किया गया है। 

इस याचिका में शालिनी ने यूएई में यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की चल और अचल संपत्ति को थर्ड पार्टी को बेचने से रोकने की माँग की है। 

Honey Singh

बता दें कि बीते दिनों शालिनी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया था। जिसके बाद हनी सिंह 3 सितंबर को कोर्ट के सामने पेश भी हुए। वहीं, उनके कमाई की रिपोर्ट एक बंद लिफाफे में जज के सामने पेश की गई थी और जज ने हनी सिंह और शालिनी का अपने चैंबर में काउंसलिंग भी किया था। 

हनी को इससे पहले भी कोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन वह आदेश के बावजूद पेश नहीं हुए। जिसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आश्चर्य है कि कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। किसी को खुद को कभी भी कानून के ऊपर नहीं समझना चाहिए। जिसके बाद उन्हें 3 सितंबर को कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें – ईशान खट्टर PIPPA फिल्म का पहला लुक आया सामने, कई सितारों ने दी शुभकामनाएं

पिछला लेखईशान खट्टर PIPPA फिल्म का पहला लुक आया सामने, कई सितारों ने दी शुभकामनाएं
अगला लेखशाहरुख और नयनतारा की फिल्म का नाम आया सामने, जानिए यहाँ?

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here