केआरके के नाम से लोकप्रिय कमाल आर खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। बता दें कि वह आए दिन किसी न किसी एक्टर पर कटाक्ष करते रहते हैं।

अब कमाल आर खान ने अभिनेता रणवीर सिंह पर जोरदार निशाना साधा है। दरअसल, बीते शुक्रवार को रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों रिलीज हुई है। 

बता दें कि यह फिल्म उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई और फिल्म ने पहले दिन करीब 4 करोड़ का कारोबार किया, जोकि रणवीर सिंह की सबसे खराब ओपनिंग करने वाली है। 

अब कमाल आर खान ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘यह शोबिज की कड़वी सच्चाई है कि जनता रणवीर सिंह को राजपाल यादव बिना समय लगाए बना सकती हैl इसलिए एक्टरों को अपने फैन्स का सम्मान करना चाहिए, जो अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर उन्हें स्टार बनाते हैं।’  

लेकिन रणवीर सिंह  ने केआरके की बात का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें कि इस फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी हैं। 

यह फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो बच्चियों के संरक्षण पर जोर देती है।

पिछला लेखद कपिल शर्मा शो की रैपअप पार्टी में मचा धमाल
अगला लेखसोशल मीडिया पर वायरल हुई आलिया और रणबीर की अनसीन तस्वीरें

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here