बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस के साथ ही अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को हैरान कर देती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर आए दिन अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती है। हाल ही में नोरा का फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का गाना ‘जालिमा कोका कोला’ रिलीज हुआ था, जो धूम मचा रहा है। 

वहीं, अब नोरा फतेही ने बेहद ही ग्लैमरस फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। नोरा की यह फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके पोस्ट का कमेंट सेक्शन फैंस के कमेंट के साथ फायर और हॉर्ट के इमोजी से भरा हुआ है। 

बता दें कि हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन (3 करोड़) फॉलोअर्स पूरे हुए हैं। नोरा ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया करते हुए दो बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नोरा ने टाइगर प्रिंट कलर का कोल्ड शोल्डल क्रॉप टॉप पहना हुई है। साथ ही हाई थाई स्लिट स्कर्ट में उनका अंदाज तारीफ के काबिल है। नोरा ने इस पोस्ट के साथ ही लिखा है- ’30 मिलियन पूरे हुए, आपके इस प्यार का शुक्रिया’ नोरा इस समय मोरक्को घूमने गईं हैं।

Nora Fatehi

काम की बात करें तो नोरा फतेही को फिल्म में उनके स्पेशल डांस के लिए जाना जाता है। उन्होंने रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते, स्त्री, स्ट्रीट डांसर 3 डी और मरजावां जैसी फिल्मों के गानों में परफॉर्मेंस किया है। उन्होंने बिग बॉस 9 और झलक दिखला जा 9 जैसे रियलिटी टीवी शो में भाग लिया। डांस दीवाने शो में नोरा फतेही कुछ एपिसोड के लिए माधुरी दीक्षित के स्थान पर अतिथि के रूप में भी दिखाई दीं थी।

फिल्म सत्यमेव जयते के ‘दिलबर’ सॉन्ग ने नोरा फतेही को सबसे खास पहचान दिलाई है। इस सॉन्ग को YouTube पर 1 बिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। उन्होंने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। उन्होंने सलमान खान की भारत में भी अभिनय किया। 

वह अगली बार जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत सत्यमेव जयते 2 में दिखाई देंगी। नोरा भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें – अनुराग कश्यप की मलयालम फिल्म ‘पाका’ का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

पिछला लेखअनुराग कश्यप की मलयालम फिल्म ‘पाका’ का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
अगला लेखइलियाना डिक्रूज की बोल्ड तस्वीरें हुई वायरल, Beach पर इस अंदाज में आईं नजर

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here