ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि हाल ही में देशी गर्ल ने हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में 27वां स्थान हासिल किया है।

इस लिस्ट में वह जगह बनाने वाली बॉलीवुड की एकमात्र हस्ती है। उनके अलावा भारत से क्रिकेटर विराट कोहली ही इस लिस्ट में जगह बना पाए।

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक ओर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। सोमवार को इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की संख्या साढ़े छह करोड़ के पार पहुँच गई और इस आँकड़े को छूने वाली वह सिनेमा की पहली हस्ती हैं। 

Priyanka Chopra

प्रियंका के बाद, इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर (6.3 करोड़), दीपिका पादुकोण (5.7 करोड़), आलिया भट्ट (5.3 करोड़), अक्षय कुमार (5.1 करोड़) जैसे सितारों का नंबर आता है।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की संख्या के मामले में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली उनसे कहीं आगे हैं। इंस्टाग्राम पर कोहली के फॉलोवरों की संख्या 13.3 करोड़ से अधिक है।

बता दें कि विराट सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा एक पोस्ट के लिए करीब 3 करोड़ रुपए लेती हैं।

यह भी पढ़ें – बालिका वधु का अगला सीजन भी होगा बाल विवाह पर आधारित, शो का दूसरा प्रोमो जारी

पिछला लेखबालिका वधु का अगला सीजन भी होगा बाल विवाह पर आधारित, शो का दूसरा प्रोमो जारी
अगला लेखभूत पुलिस फिल्म से सैफ का लुक आया सामने, दिख रहे अलग अंदाज में

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here