फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैन्स के साथ-साथ कई एक्टर भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के जन्मदिन के मौके पर उनकी चचेरी बहन और ग्लोबल आईकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी खास अंदाज में शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्रियंका ने परिणीति के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं टिशा। बहुत सारा प्यार भेज रही हूँ।” 

बता दें कि परिणीति का पुकारू नाम टिशा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ 2011 में आई लेडिज वर्सेज रिकी बहल फिल्म से की थी। फिल्मों में आने से पहले वह एक पीआर फर्म में काम करती थीं।

यह भी पढ़ें – ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर जारी, जानिए किस बात से खफा हो रही हैं रानी मुखर्जी

पिछला लेख‘बंटी और बबली 2’ का टीजर जारी, जानिए किस बात से खफा हो रही हैं रानी मुखर्जी
अगला लेखजानिए कब रिलीज होगी आयुष्मान की ‘अनेक’ फिल्म

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here