फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद काफी विवादों में रही हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी जिंदगी ट्रैक पर आ रही है। 

रिया ने हाल ही में अपनी गर्ल गैंग के साथ एक वीडियो शेयर की है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो में वह वड़ा पाव खाती नजर आ रही हैं। फोटो में उनके साथ अनुषा दांडेकर और शिबानी दांडेकर भी नजर आ रही हैं।

रिया ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘खुशियों भरे दिन फिर लौट आए हैं। धूप, वड़ा पाव और मेरा गर्ल गैंग। शुक्रिया अनुषा।’ 

बता दें कि रिया आखिरी बार इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन और अनु कपूर जैसे सितारों के साथ चेहरे फिल्म में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें – भूल भुलैया 2 में वापसी नहीं कर रही हैं विद्या बालन

पिछला लेखएक्टर सिद्धार्थ ने मांगी साइना नेहवाल से माफी
अगला लेखक्या अलग हो गए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here