होम बॉलीवुड मीरा चोपड़ा ने महिला सुरक्षा को लेकर किया ट्वीट, कहा –...

मीरा चोपड़ा ने महिला सुरक्षा को लेकर किया ट्वीट, कहा – कानून बनाने वाले क्यों डरते हैं

250
0

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की कजिन और फिल्म अभिनेत्री मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने कुछ समय पहले महिला सुरक्षा को लेकर एक ट्वीट किया, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आप जहाँ रहते हैं, वहाँ महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखना चाहिए, लेकिन फिर कानून बनाने वाले कार्रवाई करने से क्यों डरते हैं? एक अकेली रह रही महिला की सुरक्षा हर हाल में की जानी चाहिए’.

बता दें कि मीरा ने हाल ही में एक इंटीरियर डिजाइनर पर अपने साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि उस डिजाइनर ने उनके साथ काफी गाली गलौज की और उन्हें अपने ही घर से धक्का देकर निकाल दिया।

अब उन्होंने देश में महिला अधिकारों को लेकर एक ट्वीट किया है, जिस पर फैन्स जम कर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने उनकी ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा, ‘एक लड़की, एक लड़की है। न खास न किसी लड़के से कम। फिर ये खास विशेषाधिकार क्यों मिले?’

यह भी पढ़ें – स्वरा ने Youtuber के खिलाफ दर्ज किया केस, जानिए क्या है मामला

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें