होम वायरल न्यूज़ पूर्व इसरो अध्यक्ष की आलोचना कर, बुरे फंसे प्रकाश राज

पूर्व इसरो अध्यक्ष की आलोचना कर, बुरे फंसे प्रकाश राज

382
0

चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है. बता दें कि चंद्रयान 3 का लैंडर (Vikram Lander) 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा, जिसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं. 

वहीं जहां एक तरफ देशवासी चंद्रयान -3 की लैडिंग को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग चंद्रयान -3 का मजाक बनाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं. इस लिस्ट में अब बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज  का नाम भी शामिल हो गया है.

जी हां, हाल ही में प्रकाश राज ने चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की है, जिसको लेकर अब बवाल मच गया है. दरअसल, अभिनेता ने अपने ट्विटर पर पूर्व इसरो के प्रमुख के सिवान का कार्टून शेयर किया है, जिसमें वो शर्ट और लुंगी पहने चाय डालता नजर आ रहे हैं. इस कार्टून को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा है- ब्रेकिंग न्यूज! चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर. अब इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवान और चंद्रयान -3 का इस तरह से मजाक बनाने को लेकर प्रकाश राज को लोग बुरी तरह से ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. 

एक यूजर ने प्रकाश के इस पोस्ट पर कंमेट करतं हुए लिखा है- ‘शर्म करो’, एक यूजर ने लिखा है- आपको डाॅक्टर से इलाज करवाने की जरुरत है. लेकिन वह भी आपकी बीमार सोच का इलाज नहीं कर पायेगा. एक यूजर ने तो प्रकाश को देशद्रोही कहते हुए ये तक लुख दिया है कि, यहां खाते हो और यही का बुरा सोचते हो ? इसी तरह से लगातार सोशल मीडिया यूजर्स प्रकाश को चंद्रयान -3 का मजाक बनाने को लेकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि प्रकाश राज साउथ के नामी एक्टर में से एक हैं. इसके अलावा वो बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं. उन्होंने ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग 2’, ‘सिंघम’ जैसी कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें