बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इन दिनों मक्का-मदीना के दर्शन के लिए खूब जाते हैं। रमजान के पाक महीने में मक्का-मदीना जाने वालों की संख्या और बढ़ जाती है। ‘बिग बॉस’ विजेता रह चुकीं गौहर खान भी इन दिनों मक्का-मदीना की यात्रा पर हैं। वो अपनी इस यात्रा की अपडेट सोशल मीडिया पर हर पल शेयर कर रही हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ है। उनके पति जैद दरबार और बेटे जेहान उनके साथ तस्वीरों और वीडियो में नजर आ रहे हैं। इसी धार्मिक यात्रा से एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बेटे जेहान की झलक दिखाई है। उनके बेटे की पहली झलक देखने के बाद फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

मदीना की यात्रा पूरी करने के बाद गौहर खान मक्का पहुंचीं, जहां से उन्होंने बेटे की तस्वीर और एक वीडियो साझा किया। सामने आई इस झलक में उनका बेटा जेहान गोद में खिलखिलाता नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी ख्वाहिश थी कि वो बेटे की पहली झलक मक्का पहुंच कर ही दिखाएं। बीते दिन भी उन्होंने वीडियो साझा किया था, जिसमें वो रोती नजर आई थीं। रमजान के पाक महीने में एक्ट्रेस ने पहली बार बेटे के साथ मक्का और मदीना दोनों के दर्शन किए हैं। वैसे बेटे का चेहरा देखने के बाद फैंस का कहना है कि वो बिल्कुल अपनी मां पर गया है। कई फैंस जेहान को दुआएं दे रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस का बेटा काफी ज्यादा क्यूट है। अलग-अलग रिएक्शन्स से एक्ट्रेस का कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है।

बता दें, गौहर खान का सालों का सपना पूरा हो गया है। उनकी ख्वाहिश थी कि वो अपने बेबी और पति जैद के साथ रमजान के पाक महीने में मक्का और मदीना जाएं। अब उनका ये सपना जाहिर तौर पर पूरा हो गया है। बेटे के साथ उन्होंने अपना पहला उमराह कर लिया है और यही वजह है कि वो इमोशनल हो रही हैं। अपने सफर की हर झलकियों को साझा करते हुए गौहर अपनी फीलिंग्स भी जाहिर कर रही हैं। बता दें गौहर खान आखिरी बार ‘झलक दिखला जा’ में बतौर होस्ट नजर आई थीं। इस शो में उनके को होस्ट रित्विक धनजानी थे। उनके देवर आवेज दरबार भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने थे।

 

पिछला लेखबॉबी ने जीता लोगों का दिल
अगला लेखप्रियंका ने देसी अंदाज़ में खेली होली

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here