लोकसभा चुनाव शुरू होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मशहूर हस्तियों के डीपफेक वीडियो की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आए दिन किसी न किसी मशहूर सेलिब्रिटी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन पड़ताल के बाद पता चल रहा है कि हकीकत कुछ और ही है। चुनाव के बीच लोगों को भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। आमिर खान और रणवीर सिंह हाल में ही डीपफेक वीडियो का शिकार हुए थे। दोनों ने ही इस मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई। अब इसी तरह अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक क्लिप सामने आई है। सोमवार को भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ये तेजी से वायरल हो रही है। क्लिप को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, यह तथ्य नहीं है, ये पूरी तरह से फेक है।

अल्लू अर्जुन का वायरल वीडियो है फेक

वीडियो में अल्लू अर्जुन एक खुली छत वाली गाड़ी में खड़े होकर लोगों की ओर हाथ हिलाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। उनके बगल में उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद सूट पहना था, जबकि स्नेहा मस्टर्ड साड़ी में नजर आईं। कपल के आसपास कई लोग भी नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘अल्लू अर्जुन कांग्रेस के सम्मान के लिए मैदान में हैं।’ एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘अल्लू अर्जुन भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। वह कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।’

पिछला लेखअदा शर्मा के लुक ने लोगों को किया हैरान
अगला लेखइस हफ्ते की ओटीटी रिलीज

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here