होम बॉलीवुड तैमूर ने दिया मुश्किल सवाल का जवाब

तैमूर ने दिया मुश्किल सवाल का जवाब

173
0

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपने पेरेंट्स की तरह ही काफी पॉपुलर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी से कम हीं है। वो मम्मी के साछ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। उन्हें कई बार फुटबॉल खेलते हुए भी स्पॉट किया जाता है। हाल में ही उनका एक वीडियो सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पटौदी खानदान के लाडले तैमूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में तैमूर की इंटेलिजेंस देखने को मिल रही है, वो भी छोटी सी उम्र में।

तैमूर की हो रही तारीफ

तैमूर अली खान अभी सिर्फ 8 साल के हैं और लोगों का दिल अपनी क्यूटनेस से जीतते रहे हैं। हाल में ही उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये कोई पैपराजी और स्पॉटेड वीडियो नहीं बल्कि जनरल नॉलेज का वीडियो है, जिसमें तैमूर पूछे गए सवाल का सही जवाब दे रहे हैं। उनका जवाब सुनने के बाद लोग हैरान है कि आखिर वो इतनी सी उम्र में इतने मुश्किल सवाल का जवाब कैसे जानते हैं। इंस्टाग्राम पेज जीके जीनियस ऑनलाइन पर पोस्ट की गई इस क्लिप में तैमूर को एक ऑनलाइन जनरल नॉलेज क्लास अटेंड करते देखा जा सकता है। इसमें उनसे चंद्रमा पर जाने वाले अंतिम अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजीन सेर्नन के बारे में एक सवाल पूछा गया है, जिसका वो एकदम सही और सटीक जवाब देते हैं।

तैमूर एक सिंपल हरे रंग की टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं। एस्ट्रोनॉट से जुड़े सवाल का जवाब वो बड़े आत्मविश्वास के साथ देते हैं। जब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजीन सर्नन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘यूजीन सेर्नन ने चंद्रमा पर जाने से पहले टेरेसा डॉन सेर्नन के लिए अपनी बेटी के शुरुआती अक्षर टीडीसी लिखा।’ इस पर उनकी मैम ने उन्हें कहा कि गुड जॉब। अब इस वीडियो पर लोग उन्हें खूब प्यार लुटा रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें