होम बॉलीवुड दीपिका हुई ट्रोल

दीपिका हुई ट्रोल

73
0
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। दीपिका-रणवीर ने इस साल की शुरुआत में फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। दीपिका ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर भारी नेगिटिविटी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब उनकी दोस्त और अभिनेत्री आलिया भट्ट ‘पठान’ स्टार के समर्थन में सामने आई हैं। आलिया ने मॉम टू बी दीपिका पादुकोण पर भद्दे कमेंट करने ट्रोल्स पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पति रणवीर के साथ वोट देने पहुंची थीं प्रेग्नेंट दीपिका
दरअसल, प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद दीपिका हाल ही में पहली बार अपने अभिनेता-पति रणवीर सिंह के साथ अपने नजर आई थीं। अभिनेत्री 20 मई को मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अपना वोट डालने के लिए निकली थीं। इस दौरान दीपिका ने एक ढीली-ढाली व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहना था। लेकिन, इस दौरान दीपिका का बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। हालांकि, उन्हें नेटिजन्स के एक वर्ग ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके शरीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए और यहां तक ​​कि उनके बेबी बंप को “नकली” तक कह दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें