बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी कमाल की फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल में ही एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म की खूब तारीफें हो रही हैं। परिणीति के किरदार को भी खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म में उनकी दिलजीत के साथ केमिस्ट्री भी दमदार है। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की सफलता से एक्ट्रेस काफी खुश हैं। इसी वजह से उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया और उन्हें धन्यावाद भी कहा। परिणीति इसके लिए मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

सादगी भरे अंदाज में मंदिर पहुंचीं परिणीति

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की सफलता के लिए धन्यवाद देने बुधवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। परिणीति सफेद एथनिक सूट में मंदिर पहुंचीं। उन्होंने नेचुरल मेकअप लुक चुना और सिल्वर झुमके पहने हुए थे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति के हाथ में पूजा की थाली है, वह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा करती भी दिख करही हैं। उनके माथे पर नारंगी रंग का टीका लगा हुआ भी नजर आ रहा है। एक्ट्रेस को भगवान के दरबार में देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। शादी के बाद अक्सर एक्ट्रेस सजी-धजी ही नजर आती है, ऐसा पहली बार है जब उन्होंने सब कुछ काफी मिनिमल रखा है।

पिछला लेखप्रेग्नेंसी के बाद भी शूटिंग करती दिखी दीपिका
अगला लेखदिव्यांका हुई घायल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here