बॉलीवुड एक्टर्स के बड़े-बड़े शौक होते हैं। हाई-फाई घरों में रहने के साथ ही एक्टर्स महंगी लग्जरी गाड़ियां भी रखते हैं। बॉलीवुड के टॉप सितारों के पास कार्स का अच्छा खासा कलेक्शन होता है। ठीक ऐसा ही ‘एनिमल’ एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी है। वो हाल में ही अपना नया बंगला बना रहे हैं और इसी के साथ ही उन्होंने अपनी कारों की लिस्ट में नई कार शामिल की है। ये कार कोई ऐसी वैसी कार नहीं, बल्कि एक सुपर लग्जरी कार है। इस कार का वीडियो भी सामने आया है। रही बात कार की कीमत की तो वो हैरान करने वाली है। इस महंगी कार की कीमत में आप कई फ्लैट्स और बंगले भी खरीद सकते हैं।

जानें रणबीर की नई कार की कीमत

रणबीर कपूर ने नीले रंग की बेंटले कार खरीदी है, जो वीडियो में चमचमाती नजर आ रही है। इस कार की कीमत 8 करोड़ रुपये है। रणबीर कपूर के पास पहले भी कई महंगी कारे रही हैं, जिनमें मर्सिडीज-एएमजी जी 63, रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी ए8 और ऑडी आर8 शामिल हैं। अब इस शानदार कलेक्शन में ये ब्रिटिश बेंटले कार भी शामिल हो गई है। हाल में सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर अपनी नई कार में बैठे मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आए। बता दें, बॉलीवुड के कई और मेगास्टार्स के पास भी ये महंगी गाड़ी है।

बता दें, रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए। इस फिल्म में उनका किरदार काफी धांसू था, वो एक अल्फा मेल बने दिखे थे। फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी नजर आईं। दोनों के साथ ही उनका लव एंगल देखने को मिला। फिलहाल, रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज कल वो अक्सर अपनी फैमिली के साथ ही स्पॉट किए जाते हैं। इन दिनों रणबीर कपूर फिल्म ‘रामायण’ की तैयारी में लगे हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने तिरंदाजी की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। फिलहाल इस फिल्म की बाकी कास्ट अभी तक तय नहीं हुई है।

पिछला लेखजम रही विजय-मृणाल की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री
अगला लेखमाँ बनने वाली है यह एक्ट्रेस

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here