होम बॉलीवुड रणवीर की धांसू एंट्री

रणवीर की धांसू एंट्री

32
0

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा ही उत्साहित नजर आते हैं। इसी वजह से उन्हें एनर्जी का पावर हाउस भी कहा जाता है। बीती रात भी एक्टर अपने इसी अंदाज में स्पॉट किए गए। एंट्री के साथ रणवीर सिंह ने वहां मौजूद लोगों और पैपराजी के बीच जोश भर दिया। एक्टर की धांसू एंट्री का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों की नजर उनके आउटफिट पर टिकी हुई है। ऑल व्हाइट अवतार में नजर आए एक्टर के जूते लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि एक्टर ने इन्हें दीपिका पादुकोण के वॉर्डरोब से चोरी किया है। अब वैसे इन जूतों में क्या अलग है, ये आपको बताते हैं।

हाई हील में दिखे रणवीर सिंह

सामने आए पहले वीडियो में एक्टर रणवीर सिंह लिफ्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट सैटिन शर्ट और ट्राउजर के साथ व्हाइट हाई हील वाले जूते और गले में चोकर के साथ चश्मा कैरी किया है। काफी क्लासी लुक में रणवीर नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके प्वाइंटेड हील वाले जूतों पर लोगों की नजरें बार-बार जा रही हैं। एक शख्स ने उनके जूते को देखने के बाद लिखा, ‘दीपिका से चुराए हैं।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘दीपिका से उधार लिए होंगे।’ वहीं एक का कहना है, ‘हील पहनकर ये चल कैसे पा रहे हैं।’

रणवीर सिंह को अगले वीडियो में पैप्स के साथ मस्ती करते और पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक कराते हुए देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात ये है कि पहले और दूसरे वीडियो में रणवीर के साथ एक शख्स बड़ा सा स्पीकर लिए चल रहा है। जहां-जहां एक्टर जा रहे हैं वो शख्स भी उनके पीछे-पीछे स्पीकर लिए चल रहा है। कई लोगों का ध्यान इस स्पीकर पर भी जा रहा है कि आखिर इसके पीछे का क्या मकसद है। एक शख्स का कहना है कि वो म्यूजिक के जरिए अपना एक्साइटमेंट लेवल हाई रख रहे हैं। वहीं एक और शख्स का कहना है कि इसलिए ही रणवीर को पावर हाउस कहते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें